आचार संहिता का सख्ती से करे पालन: उप जिला निर्वाचन अधिकारी मऊ
मऊ,15 जनवरी,2022,अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानू प्रताप सिंह द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की घोषणा के साथ ही जनपद में आर्दश आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है तथा आर्दश आचार संहिता के अनुपालन एवं निर्वाचन व्यय निगरानी संबंधित सभी टीमें जनपद में क्रियाशील हैं। तद्क्रम में आपसभी से अनुरोध है कि रू0 50 हजार या 50 हजार से अधिक की नगदी या भारी मात्रा में किसी भी प्रकार की वस्तुओं के साथ जनपद की सीमाओं के अन्दर भ्रमण करतें है, तो इस संबंध में सभी आवश्यक अभिलेख मूलरूप में अपने साथ रखें। सभी संबंधित निगरानी गठित टीमों द्वारा रोके जाने पर आपको यह अभिलेख अनिवार्य रूप से संबंधित प्रभारी मजिस्ट्रेेक समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
























































Leave a comment