Latest News / ताज़ातरीन खबरें
15 से 18 वर्ष के बच्चों को पूरी जिम्मेदारी के साथ लगवाए टीका
आजमगढ़ 14 जनवरी-- जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण योजनान्तर्गत 15-18 वर्ष आयु वर्ग छात्र/छात्राओं को टीका लगाने का अभियान गतिमान है। निर्धारित लक्ष्य के प्रति टीकाकरण की संख्या गति धीमी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने संस्था प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि इस अभियान में शत-प्रतिशत छात्रों को अपनें विद्यालय में उपस्थित कराकर टीकाकरण करायें, कम उपलब्धि वाले विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबन्धकगण के दायित्व के निर्वहन मे शिथिलता मानी जायेगी।
----जि0सू0का0 आजमगढ़-14-01-2022-----
























































Leave a comment