निसवाँ उदयपुर में बच्चों के लिए वैक्सिनेशन के लिए लगाया गया कोविड-19 कैम्प
फूलपुर/आजमगढ़ : 15 से 18 वर्ष के किशोरों एवं किशोरियों के लिए निसवां उदपुर फूलपुर मे एक मदरसे में कोविड वैक्सीनएस कैम्प का आयोजन दिनांक 14 जनवरी 2022 दिन शुक्रवार को किया गया।कार्यक्रम मे फूलपुर के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ रामअशीष सिंह यादव ,चिकत्सा अधिकारी मोहमद अजीम ने विद्यार्थियो, शिक्षकों तथा शिक्षिकाओ को कोविड से बचाव के बारे मे बताया तथा टीके लगवाने के लिये प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्रबंधक विनोद ने किया। कार्यक्रम का पर्यवेक्षण UNICEF ब्लॉक मॉनिटर गजाला कमर ने किया एवं बच्चों के टीको के बारे में भी बताया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अज़ीम ने लोगों को करोना से बचाव एवं टीकाकरण को सफल बनाने का आह्वान किया। विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
























































Leave a comment