सेल्फी लेने के चक्कर में नवयुवक की ट्रेन से कटने से दर्दनाक मौत
फरिहा /आज़मगढ़ ।निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे स्टेशन के निकट आ रही ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में एक नौजवान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई ।
बताया जाता है कि हामिद पुत्र सुफियान निवासी फरिहा थाना निजामाबाद अपने दोस्तों के साथ फ़रिहा रेलवे स्टेशन के पास सेल्फी लेने के लिए गया हुआ था । लगभग 2:00 बजे के आसपास ताप्ती गंगा एक्सप्रेस जो सूरत से छपरा जा रही थी के साथ हामिद सेल्फी लेने लगा और ट्रेन के नजदीक आने पर उसके दोस्त और रेलवे पटरी पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने चिल्लाकर हटाना चाहा लेकिन हामिद सेल्फी लेने में लीन था और सूरत छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई । हामिद तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था । परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है ।
रेलवे पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।
























































Leave a comment