मार्ग पर जानलेवा गड्ढे, दुर्घटना को दे रहे दावत , जिम्मेदार नहीं ले रहे संज्ञान
बिलरियागंज/आजमगढ़ : मामला आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज नगर पंचायत का है । नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में स्थित सरदार भगत सिंह स्कूल के पास और आलिया स्कूल के पास मार्ग पर नालियों की पट्टियां टूटकर गड्ढे में तब्दील है जिससे आए दिन इन गड्ढों के जद में फंसकर लोग गिरकर चोटिल हो रहे । आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही इन गड्ढों के चपेट में आने से कई वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हुए हैं जिनको काफी चोटें आई । इसी मार्ग से दो-दो स्कूल होने के नाते स्कूली बच्चों का भी आवागमन है और प्रतिदिन इस मार्ग से हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं जिनका आवागमन प्रभावित रहता है । स्थानीय कई ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या बीते कई महीनों से बनी हुई है इस संबंध में कई बार संबंधित जिम्मेदारों से गुहार लगाया गया परंतु जिम्मेदार इसका संज्ञान नहीं ले रहे । किसी दिन यहां बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है और जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं ।
























































Leave a comment