#भ्रष्टाचार का बोल बाला, टैबलेट/लैपटॉप आवेदन के लिए मांगे जा रहे शुल्क पर भड़के छात्र, जमकर किया हंगामा : जौनपुर
● लैपटॉप आवेदन के लिए उमडी भीड छात्रों ने किया हंगामा पुलिस प्रशासन ने कराया शांत
जौनपुर। उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2021 आवेदन फॉर्म को लेकर रविवार सुबह मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के छात्रों ने हंगामा कर दिया।
रविवार सुबह जैसे ही छात्रों को यह पता चला कि लैपटॉप लैपटॉप के लिए आवेदन फॉर्म विद्यालय पर उपलब्ध है छात्रों का हुजूम आना शुरू हो गया। सैकड़ों विद्यार्थी विद्यालय पर पहुंचकर आवेदन के लिए शुल्क मांगे जाने पर हंगामा करने लगे छात्रों का आरोप है कि हम लोगों से आवेदन फॉर्म के लिए अधिक धनराशि ली जा रही है जो गलत है और उत्तर प्रदेश लैपटॉप योजना बिल्कुल मुफ्त है इसलिए हम इसका विरोध करते हैं इस बीच सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया और आवेदन के लिए बच्चों ने फार्म लेना फिर से शुरू किया।






















































Leave a comment