Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कृषकों की आय दोगुनी किये जाने के लक्ष्य को पूर्ण किये के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना ‘‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल‘‘

आजमगढ़ 12 नवम्बर-- कृषकों की आय दोगुनी किये जाने के लक्ष्य को पूर्ण किये जाने हेतु किसान कल्याण मिशन अन्तर्गत प्रदेश में कृषकों/महिलाओं की सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए शासन द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजना ‘‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल‘‘ (किसान पाठशाला-5.1) अन्तर्गत जनपद की चयनित ग्राम सभाओं में चालू वर्ष 2021-22 में पाठशालाओं का संचालन प्रशिक्षित विभागीय ट्रेनरों द्वारा प्राथमिक पाठशाला/सार्वजनिक भवन पर अपरान्ह् 02ः30 बजे से 05ः30 बजे तक जनपद की कृल 410 ग्राम पंचायतों में (दो माड्यूल में) सफल संचालन किया गया। इस आयोजन में 32001 पुरूषों के साथ 30243 महिला कृषकों की सहभागिता रही। उप कृषि निदेशक आजमगढ़ संगम सिंह द्वारा बताया गया कि कृषक आय दोगुनी किये जाने हेतु किसान पाठशाला दितीय माड्यूल में कृषकों को कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनायें एवं अनुमन्य सुविधायें/सम्वर्गीय विभागों (उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना एवं रेशम) की महत्वपूर्ण योजनायें एवं अनुमन्य सुविधायें/मनरेगा योजनान्तर्गत अनुमन्य कृषि सम्बन्धी कार्य तथा मूल्य संवर्द्धन अन्तर्गत कृषि उत्पादों की सफाई, छटाई, श्रेणीकरण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग/डिब्बाबंदी हेतु आवश्यक मशीनरी, मूल्य, उपलब्धता हेतु सम्बन्धित उत्पादक/विक्रेता का विवरण तथा योजनाओं का विवरण जिनसे इन मशीनों के लिए अनुदान प्राप्त हो सकता है, साथ ही प्राकृतिक संसाधन प्रबन्धन चर्चा में भूमि एवं जल संरक्षण इत्यादि विषयों पर पर तकनीकी जानकारी दी गयी। कृषि उत्पादक संगठन/कम्पनी, जैविक खेती/प्राकृतिक खेती/जीरो बजट खेती/यौगिक खेती, मुल्य संवर्धन, प्राकृतिक संसाधन प्रबन्धन के उपाय एवं पराली प्रबन्धन, रबी फसलोत्पादन एवं सब्जी उत्पादन, कृषक उत्पादक संगठन/कृषक उत्पादक कम्पनी- एफ0पी0ओ0 क्या है, गठन प्रक्रिया, संचालन एवं इससे होने वाले इत्यादि पर तकनीकी जानकारी दी गयी। इस प्रकार शासन द्वारा निर्दिष्ट अति कृषकोपयोगी इस कार्यक्रम का जनपद आजमगढ़ में सफल आयोजन सम्पन्न कराया गया।
इस सम्बन्ध में प्रतिभागी कृषकों/उद्यमियों का फीडबैक भी लिया गया तो उनके द्वारा कृषि विभाग द्वारा कृषक हित में संचालित इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-12-11-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh