Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छठ पूजा में गए परिवार के घर मे लाखो की चोरी

आजमगढ़ के देवगाव कोतवाली के ग्राम नन्दापुर निवासी छठ पूजा मनाने मुबारकपुर गये परिवार के नन्दापुर स्थित घर मे घुसकर हौसला बुलंद चोरों ने डेढ़ लाख के गहने व ₹4000 नकदी लेकर हुए फरार।
देवगांव कोतवाली के नन्दापुर गांव में छठ पर्व की रात चोरों ने करीब डेढ़ लाख के गहने व ₹4000 नकदी समेट लिया और फ़रार हो गये। परिवार के लोग जब वापस आये तो उनके होश उड़ गये। मिली जानकारी के अनुसार देवगाँव कोतवाली क्षेत्र के नन्दापुर निवासी अविनाश साहू पुत्र स्वर्गीय श्रीचंद साहू छठ का पर्व मानने परिवार समेत अपनी ससुराल मुबारकपुर गये हुए थे। घर को ख़ाली देखकर चोर घर के अंदर दाखिल हो गए और घर के कमरे में लगे तालों को तोड़कर घर में रखा 4 हजार नकदी और क़रीब डेढ़ लाख का जेवर लेकर फ़रार हो गये। गुरुवार रात जब परिवार के लोग नंदा पुरी स्थित घर पहुँच तो घर का ताला टूटा देख कर उनके होश उड़ गये। आनन फ़ानन में घटना की सूचना पुलिस को देने पर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पीड़ित अविनाश साहू ने बताया कि सभी कमरों का ताला टूटा था और आलमारी व सामान बिखरे पड़े थे। घर से डेढ़ लाख के करीब के गहने और ₹4000 नकदी ग़ायब हैं। समाचार लिखे जाने तक तहरीर दिए जाने की तैयारी की जा रही थी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh