समाजसेवी द्वारा वितरण किया गया कई कुंटल फल #छठ पूजा
बिलरियागंज/ आजमगढ़ स्थानीय कस्बा बिलरियागंज के पक्के पोखरे पर समाजसेवी संदीप चौरसिया द्वारा व न्यु लोटस वैली इन्टर नेशनल कालेज के प्रबंधक संतोष चौरसिया द्वारा सुबह एक कुन्टल सेब व कई दर्जनों केले वितरण किया जाएगा जिसमें उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष घड़ी सर्फ प्रत्येक महिलाओं को दिया जाता था लेकिन इस बार फल वितरण किया जाएगा जिसमें एक कुन्टल सेब व केले की व्यवस्था किया गया है और जरुरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जायेगा संदीप चौरसिया ने कहा कि हम समाज की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और रहेंगे जब जिसे जरुरत पड़ती है तो हम उनको सहयोग करते हैं जब उनसे पूछा गया कि आखिर बिलरियागंज में आप ही ऐसा करते हैं तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जाना कुछ नहीं है कर्म ही जाना है तो हम समाज में सहयोग कर रहे हैं ताकि किसी को कभी परेशानी ना हो जो यह काम नहीं कर रहे हैं तो वह गलत कर रहे हैं यह धार्मिक कर्म है सभी को बढ़ चढ कर हिस्सा लेना चाहिए लेकिन ऐसा कोई करने को तैयार नहीं है लेकिन नाचने गाने वाले में दान करते हैं क्योंकि कलियुग है और हमें समाज की सेवा में अच्छा लगता है इस वजह से हम सेवा करते हैं और हमेशा करते रहेंगे यही हमारी सोच है यही हमारी इच्छा है























































Leave a comment