Politics News / राजनीतिक समाचार

चमार समाज परिषद यूपी की बैठक चार अक्तूबर को रघौली में

घोसीमऊ। चमार समाज परिषद यूपी की एक आवश्यक बैठक 4अक्टूबर रविवार समय 10 बजे दिन में परिषद के कार्यालय रघौली चट्टी-घोसी-मऊ आयोजित किया गया है। जिसमें परिषद के 26वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारी पर चर्चा के साथ नए पदाधिकारियों के चयन पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए चमार समाज परिषद उ•प्र• के अध्यक्ष पी डी टंडन ने बताया कि  सम्मानित साथियों, कार्यकर्ताओं  एवं पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक परिषद के कार्यालय रघौली चट्टी-घोसी-मऊ उ.प्र. पर प्रस्तावित की गयी है। इसमे आप की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
    सभी साथी समय से पहुंच कर अपने अमूल्य सुझाव परिषद को देने की महती कृपा प्रदान करें।
  बैठक में विचार किये जाने वाले विषय निम्नलिखित हैं ------
पिछली कार्यवाही की पुष्टि। 25वे वार्षिक अधिवेश के दौरान हुवे आय- व्यय पर विचार।परिषद की नई कार्यकारणी का चचुनाव।06/12/2026 को होने वाले परिषद के 26वें वार्षिक अधिवेशन के लिए स्थान चयन पर विचार। 26वें वार्षिक अधिवेशन में दो अतिथियों के नामों पर विचार।बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुवे अन्य आर्थिक स्रोतों पर विचार।अन्य विषयों पर अध्यक्ष और साथियों की राय के अनुसार विचार।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh