विधिक सेवा प्राधिकरण का स्थापना दिवस ...
जौनपुर- प्रतिवर्ष दिनांक 09 नवम्बर को मनाया जाने वाला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय उच्च न्यायालय एवं भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा निर्गत कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए आज दिनांक 09 नवम्बर 2021 को मीटिंग हाल जनपद न्यायालय, जौनपुर में ‘‘विधिक सेवा दिवस‘‘ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर मदन पाल सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि विधिक सेवा अधिनियम 1987 लागू होने के कारण सम्पूर्ण भारत वर्ष में सभी विधिक सेवा प्राधिकारियों द्वारा दिनांक 09 नवम्बर को ‘‘राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस‘‘ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को विधिक सेवा के तहत प्राधिकरण अधिनियम और वादकारियों के अधिकारों को विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराने के लिये मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के लिए निःशुल्क और सुगम कानूनी सेवाओं को प्रदान कराया जाना है। यह कमजोर वर्गो के लोगों को निःशुल्क विधिक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों के बारे मे जागरूक करने का प्रयास भी करता है।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शिवानी रावत द्वारा राष्ट्रीय/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं/परियोजनाओं जानकारी देते हुए प्राधिकरण की संरचना, इसके उद्देश्य व कार्यो को बताया गया।
इस अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे























































Leave a comment