Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सड़क दुर्घटना में पेशेवर गायक गम्भीररूप से घायल ,जिला अस्पताल जौनपुर में चल रहा इलाज

सराय ख्वाजा (जौनपुर)।   कीर्ति कुंज मारुति एजेंसी के निकट सिद्दीकपुर की तरफ से एक बाइक सवार जौनपुर की ओर जा रहा था पीछे से ई रिक्शा ने टक्कर मारी जिसके कारण बाइक सवार गिर गया और अचानक तेज़ी से गिरने के कारण बाइक सवार युवक के सर और सीने में गहरी चोट लग गई।
आनन फानन में किसी ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर एंबुलेंस पहुंची और युवक को ज़िला चिकित्सालय जौनपुर के लिए लेकर रवाना हो गई। ज़िला चिकित्सालय जौनपुर में इमरजेंसी वार्ड में उसको एडमिट कराया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। उधर मौके पर सराय ख्वाजा पुलिस भी सूचना मिलते ही कुछ समय में पहुंच गई और दुर्घटना ग्रस्त युवक को जिला अस्पताल भेजने के पश्चात दुर्घटना ग्रस्त युवक का मोबाइल व दो पहिया वाहन कब्जे में ले लिया पुलिस के जवानों ने मोबाइल से उस युवक के घर का नंबर निकालकर उसके परिवार वालों को दुर्घटना के संबंध मे सूचना दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का नाम महेश तिवारी जो कि रहने वाला गोरखपुर का है पेशे से गायक है। और वह किसी प्रोग्राम में भाग लेने जा रहा था। सुपर स्प्लेंडर बाइक थी जिसका नंबर UP53D N6917 है।

सराय ख्वाजा पुलिस प्रशंसा की पात्र है पुलिस के जवानों ने तुरंत तात्कालिक प्राथमिक कार्य कर घर वालो को सूचना दिए, घर गोरखपुर होने के कारण जौनपुर आने में विलंब होते देख दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति के मोबाइल से उसके किसी मित्र को सूचित किए जो जौनपुर जिले का ही रहने वाला है उसने कहा मैं ज़िला चिकित्सालय जौनपुर पहुंच रहा हूं। और वह कुछ ही देर में वहां पहुंच गया।हालांकि टक्कर मारने वाले ई रिक्शा चालक को कोई पकड़ नही पाया और वह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh