Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छठ पूजा पर सूर्य कुण्ड में हजारों श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी

देवलास मऊ--थाना मुहम्मदाबाद गोहाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदाबाद घोसी राजमार्ग पर स्थित अस्थानी देवकली देवलास जो देवल मुनि के नाम से प्रसिद्ध है। यहां प्रतिवर्ष षष्टि डाला छठ के पर्व पर सूर्य कुंड में स्नान कर श्रद्धालु भगवान सूर्य देव मंदिर में माथा टेकते हैं। शरद काल के सूर्य षष्ठी डाला छठ पर्व से पहला स्नान काल प्रारंभ हुआ। देवर्षि देवल की तपोभूमि देवलार्क/देवलास/के सूर्य कुंड से इस पौराणिक अस्थल की मानता है। कश्यप भेद के आधार पर तीन देवल हैं। कृषाष्ब के पुत्र ,देवल मुनि, प्रत्यूष के,,,वह,,हिंमाचल के दामाद आसित देवल हैं। इस कारण यह स्थान अपने-आप में प्रसिद्ध है।आज के दिन इसी स्थान पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सूर्य कुंड में डुबकी लगाई सूर्य मंदिर में माथा टेका और मन्ते मांगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh