धनबाद के लिये लोड़ 26 टन गेंहू ट्रक ड्राइवर अम्बेडकर नगर में बेचकर फरार,व्यापारी व ट्रांसपोर्टर एफoआईoआरoके लिए काट रहा थाना का चक्कर
जौनपुर :- खेतासराय थाना अंतर्गत बरंगी मानी कला फर्म आर्या ट्रेडर्स बरगी से 26 टन गेहूं पूर्वांचल रोड लाइंस मेहनगर ट्रांसपोर्ट की गाड़ी नंबर यूपी 54T/9725 पर 22अक्टूबर को पवन उद्योग लिमिटेड धनबाद के लिए लोड किया था। ड्राइबर अनुरुद्ध यादव व खलासी चन्दन यादव धनबाद न ले जाकर अम्बेडकर नगर में गेंहू बेचकर फ़रार हो गया। 24 अक्टूबर को धनबाद गेहूं नही पहुंचा।फर्म मालिक नीरज कुमार गुप्ता ड्राइवर से मोबाईल पर सम्पर्क करना चाहा मोबाईल स्विच ऑफ बता रहा था।नीरज ने पूर्वांचल रोड़ लाइन्स ट्रांसपोर्ट मालिक पिन्टू यादव से सम्पर्क किया। पिन्टू यादव ने तत्काल ट्रक मालिक राहुल यादव को साथ लेकर ड्राइवर की तलाश में निकल दिया।29 अक्टूबर की शाम जाहानागंज में ट्रक चालक के घर से पकड़कर खेतासराय थाना पर ले आये।ड्राइवर ने बताया हरिओम यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी अगहेता,थाना देवगांव आजमगढ़ जबरदस्ती जय दुर्गा गृह उधोग बरियावन अम्बेडकर नगर में बेचकर 2 लाख रुपया नगद व 3 लाख बीस हजार 990 रुपया खाता संख्या -14340500001951 एक्सिस बैंक बड़बिल उड़ीसा में ट्रांसफर कराया। मिल मालिक ने सीसी कैमरा में रिकॉर्ड वीडियो व फोटो फुटेज भी दिखाया। खेतासराय थाना अध्यक्ष ने कहा मामला अंबेडकर नगर थाना का है रिपोर्ट वहां दर्ज कराये।अंबेडकर नगर थानेदार मामला जौनपुर को बता कर वापस कर दिया।























































Leave a comment