मंडलायुक्त ,डी आई जी ,सी ओ सदर ने तहसील निज़ामाबाद के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों का सुना फरियाद
निज़ामाबाद आज़मगढ़ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत,डी आई जी अखिलेश कुमार,सी ओ सदर अभिजीत आर शंकर ने तहसील निज़ामाबाद के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 41 लोगो की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना ।प्रार्थना पत्रों में सबसे अधिक 27 प्रकरण राजस्व के,10 पुलिस के,2 आपूर्ति के,1 विजली के,1 विकास संबंधित थे।मंडलायुक्त ने समस्त शिकायती पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण समाधान का निर्देश दिया।आज समाधान दिवस पर 12 विभागों के अधिकारी उपस्थित नही थे जिस पर मंडलायुक्त पंत ने निर्देश दिया कि इनमें से जो अधिकारी बिना पूर्व अनुमति प्राप्त किये अनुपस्थित हैं उनका एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की जाय।उन्होंने जन समस्याओं के निस्तारण के संबंध में कहाकि दूर दराज से आये आम जन की समस्याओं के निस्तारण में पूरी गंभीरता बरती जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि समस्याओं का स्थायी समाधान हो ताकि फरियादी को पुनः उसी समस्या को लेकर दुबारा आने की जरूरत न पड़े।मंडलायुक्त ने सप्लाई इंस्पेक्टर की कार्यशैली पर काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाते हुए समस्त पत्रावली को लेकर कैंप कार्यालय पहुंचने का आदेश दिये।























































Leave a comment