Latest News / ताज़ातरीन खबरें
पंचकुंडी महायज्ञ से असाध्य रोगों का विनाश : श्री संतोषाचार्य जी
दीदारगंज-आजमगढ़ : दीदारगंज क्षेत्र के पल्थी बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रही पंचकुंडी महायज्ञ के संचालक श्री संतोषाचार्य जी महराज ने बताया कि यज्ञ प्राचीन ब्यवस्था है सतयुग,त्रेता युग व द्वापर में श्रृषि मुनियों तथा संतो का यज्ञ कराने का अलग-अलग उद्देश्य, तरीका तथा इच्छा शक्ति होती थी ।श्री संतोषाचार्य जी महराज का कहना है कि महर्षि श्री गोरया बाबा ने जिस लक्ष्य को लेकर समाज में यज्ञ कराने का निर्णय लिया था उसका उद्देश्य था कि मानव समाज में ब्याप्त असाध्य रोगों का विनाश हो क्यों कि आज हमारा समाज तरह-तरह के मांसिक,सामाजिक तथा आर्थिक दुखों से पीड़ित है उसी के विनाश के लिए हम यह यज्ञ कराते हैं।























































Leave a comment