Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सुरक्षा को मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चौकी प्रभारी अम्बारी द्वारा
आजमगढ़ / बिलार मऊ
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिलार मऊ बॉर्डर पर प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सघन चेकिंग अभियान के दौरान एस आई कमला शंकर गिरी हेड कांस्टेबल महबूब अली और पुलिस सौरव यादव धर्मेंद्र हेड कांस्टेबल दीनबंधु मौजूद रहे और चेकिंग के दौरान तीन सवारियों पर और बिना हेलमेट के लगभग 5 लोगों का चालान किया गया सब मिलाकर 10 लोगों का पुलिस प्रशासन द्वारा चालान किया गया और लोगों को ये समझा कर भेजा कि अपनी खुद की सुरक्षा में इस तरह की चूक खतरा को दावत देती है भविष्य में इस तरह की गलती न करने का सुझाव भी दिए ।



























































Leave a comment