बूढ़े,बच्चे,जवान सबको लुभाई गुरही जलेबी,भेलहिया मेला का आखिरी दिन , किसी ने जलेबी,किसी ने टेडी बियर,तो किसी ने चीनी मिठाई की जमकर की खरीदारी : करंजाकला
करंजाकला जौनपुर। दीपावली के पर्व पर लगा ऐतिहासिक बिलैया मेला के आज आखिरी दिन मेला स्थल से सटे आस-पास के गांव से हजारों लोगों ने मेला में पहुंचकर जमकर खरीदारी की और साथ-साथ राउर बाबा व भुनगा माता जमकर चढ़ाएं माला फूल और अच्छे स्वास्थ्य सुखमय जीवन की मनोकामना की।
करंजकला ब्लॉक के गिरधरपुर गांव में लगे ऐतिहासिक भेलहिया मेला का आज आखिरी दिन रहा मेला में गिरधरपुर गांव से सटे ग्रामसभा पतहना,भकुरा,काजीबाजार से हजारों की संख्या में ग्राम वासियों ने जमकर मेले का लुफ्त उठाया,
मेले में बिक रहे गुरही जलेबी बूढ़े,बच्चे,जवान सभी उम्र के लोगों का मन मोह लिया लोगों ने मनभर गुरही जलेबी का आनंद लिया, आपको बता दें कि दीपावली के पर्व पर लगे ऐतिहासिक भेलहिया मेला का आखिरी दिन गांव का मेला माना जाता है इस दिन आसपास के ग्रामवासी मेले का आनन्द लेने आते है।
दीपावली के पर्व पर लगे ऐतिहासिक बिलैया मेला 3 दिन लगातार चलता है जिसमें रोग निवारण के लिए लोग 2 दिन बेला का रस पीने आते हैं और मेले के आखिरी दिन ग्राम वासियों का मेला माना जाता है। मेले में लगे हवाई जहाज झूले पर बच्चों ने खूब सैर की और खूब आनंद लिया, किसानों ने भी मेले का खूब आनंद उठाया धान की कटाई नजदीक होने के कारण किसानों ने हसिया की खरीदारी की,
मेला से महिलाओं ने बिंदी,चुड़ी,चौका,बेलन की खरीदारी खूब बढ़-चढ़कर की और मेले में बिक रहे चाट, समोसे,गुरही जलेबी का भी खूब आनंद लिया बच्चों ने मेले में लगे झूले के साथ साथ नन्हे-मुन्ने खिलौने रंग बिरंगे गुब्बारे और मुंह से बजाने वाली बांसुरी की खरीदारी की,
ऐतिहासिक भेलहिया मेला ने इस वर्ष ग्राम सभा गिरधरपुर में दीपावली पर्व को और भी खूबसूरत बना दिया।।



























































Leave a comment