Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गरीबों के साथ मिलकर मनाई दीपावली हर घर में खुशी का दीप जले यही हमारा लक्ष्य है:शिवा कुमार वर्मा : करंजाकला

करंजाकला जौनपुर। पन्नालाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति के संस्थापक शिवा कुमार वर्मा उर्फ सोनू भगत, ने बृहस्पतिवार दीपावली के अवसर पर जासौपुर गांव में जाकर गरीब बच्चों के साथ दीपावली मनाई। बच्चों को दीपावली पर मिठाई,दीया, वस्त्र भेंट कर दीपावली मनाई शिवा वर्मा ने कहा कि दीपावली का अर्थ दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना हम सब अगर मिलकर गरीबों के घर जाकर दीपावली मनाए तो हर घर में खुशियां आएगी और हमारा यही प्रयास रहता है हर घर में खुशियां हो,

दीपावली त्यौहार वर्ष में एक बार आता है और यही मौका होता है कि हर घर में खुशियां हो हम सबको हमेशा यही प्रयास करना चाहिए कि दूसरों में अपनी खुशियां खोजे, आज समाज में एकता का अभाव है अमीर और गरीबों से लोगों को पहचाना जाता है लेकिन त्योहार सबके लिए होता है इसलिए हमारा हमेशा से प्रयास रहता है कि हर एक घर में दीपावली पर दिया जले और घर रोशन हो मां लक्ष्मी हर घर में कृपा बरसाए हर घर में खुशियां और सुख शांति हो,

दीपावली पर मिठाईयां मोमबत्तियां व कपड़े पाकर बच्चे खुशी से चहक उठे और लोगों ने समाजसेवी शिवा कुमार वर्मा को धन्यवाद दिया और भगवान से उनके लंबी उम्र की कामना की।

वही करंजाकला ब्लॉक के पतहना गांव के कांट्रेक्टर विनय कुमार ने अपने कारीगरों को मिठाई व वस्त्र देकर दीपावली की हार्दिक बधाई दी विनय ने कहा कि आज हमारे साथ हमारे साथी कारीगर नहीं होते तो हम कुछ भी नहीं थे हर कारीगर हम सबके लिए एक समान है और हम सब मिलजुल कर सब के सुख दुख में हमेशा साथ रहेंगे और साथ निभाएंगे


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh