Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दो जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा साथ में ताश के 52 पत्तों समेत 15990 रूपए बरामद :मुंगराबादशाहपुर


मुंगराबादशाहपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए गए अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह के कुशल निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक मछलीशहर अतर सिंह के नेतृत्व में मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर दबिश देकर दो जुआरियों को गिरफतार कर लिया किया है ।
बताते हैं कि थानाध्यक्ष सदानंद राय को मुखबिर खास से सूचना मिली कि नगर के काली मंदिर के पास जुआरियों के एक गिरोह द्वारा जुआ का खेला जा रहा है । उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सदानंद राय, उपनिरीक्षक गणेश मिश्रा, एसआई कमलेश वर्मा, कांस्टेबल रवि, समर विजय आदि के साथ मौके पर पहुंच कर जुआ खेलते दो लोगों को दबोच लिया । पुलिस को मौके पर ताश के 52 पत्तों के साथ ही फड़ पर रखे 15990 रूपए के साथ एक मोबाइल भी बरामद हुआं । पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम मोनू गुप्त पुत्र संपत लाल निवासी कटरा मुंगरा बादशाहपुर, शत्रुघ्न जयसवाल पुत्र प्रेम चंद्र निवासी अंजही, मुंगरा बादशाहपुर बताया । पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh