Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जौनपुर में सत्याग्रह आन्दोलन का 88वाँ दिन


◆दीपावली के दिन भी किया गया सत्याग्रह

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में आज 88वें दिन यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा दीपावली के दिन भी सत्याग्रह आन्दोलन जारी रहा। 9 अगस्त 2021 से सत्याग्रह आन्दोलन चलाया जा रहा है। जन सम्वाद के दौरान यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि सत्याग्रह के माँग के 10 बिन्दुओं के जाँच हेतु जिलाधिकारी द्वारा 24अगस्त को टीम बनाया गया, किन्तु तत्कालीन अधिकारियों के गलत एवं आपराधिक कार्यों के खुलासा के भय से जाँच में शिथिलता बरती जा रही है। इससे ज्ञात होता है कि टीम के जाँच अधिकारी अपराधियों को बचाने का कार्य कर रहे हैं। सत्याग्रह स्थल पर तमाम लोगों की उपस्थिति में जन सम्वाद किया गया। जिसके माध्यम से जिलाधिकारी से माँग किया गया कि तत्कालीन आपराधिक कार्यों को अन्जाम देने वाले अधिकारियों पर जाँच कराकर कार्यवाही करें। आन्दोलन के समर्थन में राकेश मिश्रा, संजय शुक्ला, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश यादव, लालबहादुर यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh