Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आईएएस अफसर मोहम्मद इफ्तिखारउद्दीन धर्मांतरण मामले की जांच में दोषी,जल्द हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई

उत्तर प्रदेश, आईएएस अफसर मोहम्मद इफ्तिखारउद्दीन धर्मांतरण मामले की जांच में दोषी,जल्द हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई -उत्तर प्रदेश के आईएएस अधिकारी मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। धर्मांतरण के मामले में मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन जांच के घेरे में हैं। जांच में एसआईटी ने कानपुर के पूर्व कमिश्नर इफ्तिखारुद्दीन को सरकारी पद और संसाधन के दुरुपयोग का दोषी माना है। इस मामले में एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। अब उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
      उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल के कमिश्नर रहे मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन अभी वर्तमान में यूपी परिवहन विभाग के चेयरमैन हैं। उन पर कानपुर के कमिश्नर पद पर रहते हुए अपने सरकारी आवास पर धार्मिक बैठकें करने का आरोप है। यहां पर लोगों का ब्रेनवाश कर इस्लाम कबूल करने के लिए प्रेरित का भी आरोप है। इसके साथ ही पिछले महीने उनके कुछ वीडियो भी सामने आए थे। जिसमें मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन धर्मांतरण के फायदे गिना रहे थे। ऐसे में जांच के बाद एसआईटी ने 207 पन्नों की अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। एसआईटी ने उनकी लिखी तीन किताबों को भी जांच में शामिल किया था। इसमें शुद्ध भक्ति नामक एक ऐसी किताब लिखी थी जिसमें हिंदू धर्म को बेहद नीचा बताया गया है और लोगों को इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए प्रेरित किया गया है।
      पिछले महीने मामला सामने आने के बाद सरकार ने सीबीसीआईडी के डीजी जीएल मीना और एडीजी कानपुर भानु भास्कर की दो सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। जानकारी के मुताबिक एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने सरकारी पद पर रहते हुए धर्म विशेष के प्रचार का अभियान चलाया और सरकारी आवास पर इस संबंध में बैठकें की। एसआईटी ने कानपुर कमिश्नरेट और उनके सरकारी आवास पर तैनात कर्मचारियों के बयान के आधार पर इफ्तिाखरुद्दीन को धर्म विशेष के प्रति लगाव रखने और दूसरे धर्म के लोगों के साथ भेदभाव करने का दोषी बताया है। सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आईएएस मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जा सकती है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh