तेज बारिश से आम जनजीवन त्रस्त, जल निकासी की व्यवस्था रही नाकाफी
महराजगंज आजमगढ़ : तेज बारिश से आम जनजीवन त्रस्त, जल निकासी की व्यवस्था रही नाकाफी बतादें कि,गुरुवार की रात हुई तेज बारिश से एक बार फिर स्थानीय नगर पंचायत का कई वार्ड पूरी तरह जलमग्न हो गई । रास्ते ही नहीं बल्कि लोगों के घरों में पानी घुस गया । भारी बारिश से हुए जलजमाव की समस्या के चलते वार्ड के लोग जहां परेशान नजर आए |उल्लेखनीय है कि नगर के नाले का काम अधर मे ही लटका है कि तेज बारिश ने कहर ढा दिया |तो वहीं प्रतिवर्ष जल निकासी हेतु नाले व नालियों की सफाई तो की जाती है परन्तु जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था ना होने से जल जमाव की समस्या बनी रहती है |जिसका खामियाजा लोगों को हर वर्ष बर्षात में झेलना पड़ता है । नगर के लोहिया नगर वार्ड में तो प्रशासन ने कई वर्ष पूर्व पुराने नाले को जिर्णोद्धार हेतु खुदवा कर छोड़ दिया और नाले का पानी लोगों के मकानों की नींव में घुस कर छतिग्रस्त कर रहा है| जल जमाव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए निवर्तमान उप जिलाधिकारी सगड़ी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा नगर प्रशासन को अभिलेखों में मौजूद नाले की पैमाइश कराकर उसके निर्माण हेतु निर्देशित किया था । बरसात के पूर्व नगर प्रशासन ने पैमाइश करा कर नाले व नालियों का सीमांकन कर कुछ काम भी कराया, किंतु नाले का निर्माण पूरा नहीं हो सका |विष्णु नगर वार्ड के सभासद तथा लोहिया नगर वार्ड की सभासद ने कहा कि ऐसा नहीं है कि भारी बरसात के चलते इस तरह की समस्या पहली बार उत्पन्न हुई है बल्कि हर वर्ष बरसात के समय यही स्थिति होती है । जब बस्ती डूबने लगती है तो नगर प्रशासन कुछ सफाई कर्मियों को भेजकर नालियों की सफाई करने की कवायद करता है । जबकि बरसात समाप्त होने के बाद समस्या का स्थाई समाधान ढूंढने के बजाय उसी की साफ सफाई मे मस्त हो जाता है|अधिशासी अधिकारी गुंजन कुमार ने कहा कि भारी बारिश के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है । जल निकासी हेतु कई स्थानों पर जाम हुई नालियों व पुलिया को खुलवा दिया गया है । पानी का निकास हो रहा है । जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा । प्रतिवर्ष होने वाली समस्या के स्थाई समाधान के बारे में उन्होंने कहा कि बस्ती निचले हिस्से में स्थित है तथा बस्ती का पानी एक पोखरी में इकट्ठा होता है । बारिश जब ज्यादा हो जाती है तो पोखरी ओवरफ्लो के चलते पानी बस्ती में घुस जाता है । नाले की खुदाई का कार्य कराया जा रहा था किंतु कुछ लोगों ने विरोध कर दिया जिसके चलते नाले की खुदाई नहीं हो सकी ।


























































Leave a comment