Latest News / ताज़ातरीन खबरें
भारी बारिश के चलते कच्चा मकान ढहा ,एक की मौत : जलालपुर
जलालपुर, अम्बेडकरनगर।भारी बरसात और तेज हवाओं के चलते मौसम अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। पिछले 36 घंटे से कभी तेज तो कभी धीमी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। भोर में हुई तेज बारिश के दौरान नगपुर स्थित राजभर बस्ती स्थित कच्चे मकान की एक दीवार भरभरा कर ढह गई जिसके नीचे दब जाने से ठकुरी पत्नी बरखू राजभर की मौके पर ही मौत हो गई है। मकान गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

























































Leave a comment