Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्व सांसद आवास सहित जनपद में हर तरफ भारी बारिश का तांडव

आजमगढ़। आजमगढ़ में मूसलाधार बारिश से शहर में तमसा नदी भी अपने उफान पर आ गई है। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर भोर से नदी बहने जैसे नजारा देखने को मिले। शहर के आरटीओ आफिस से लेकर परानापुर कालोनी में बाढ़ जैसे हालात हो गए। कालोनी में रहने वाले पूर्व सांसद रमाकांत यादव के आवास में भी पानी घुस गया। इधर शहर के बवाली मोड़, रोडवेज, डीएवी कालेज,दलसिंगार मोहल्ला,कोलबाजबहादुर, बागेश्वर नगर , रैदोपुर कालीचौरा आदि इलाकों में नगर पालिका के नालों के उफन जाने से सुबह सुबह बाढ़ के हालात नज़र आए।
वहीं आरटीओ ऑफिस व घोरठ का एरिया पूरी तरह जलमग्न,तैयारियों का खुला पोल नाव चलाने की स्थिति वहां के लोग।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh