अवैध कब्जे को कोर्ट ने हटाया
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली के थाना रौनापार थाना क्षेत्र के बाजार बनकटा बाजार गोसाई ग्रामसभा में हाई कोर्ट के आदेश के बाद राजस्व विभाग की टीम ने हटवाया* अवैध कब्जा ।आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत हरैया ब्लांक अंतर्गत बनकटा बाजार गोसाई ग्रामसभा में आज 16 सितंबर दिन गुरुवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद अवैध कब्जा हटवाया गया है । जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि अवैध कब्जा हटवाने के लिए नायब तहसीलदार द्वारा हाईकोर्ट का आदेश का पालन करते हुए एक राजस्व टीम गठित की गई थी अवैध कब्जा करने वालों को अवैध कब्जा हटाने के लिए सूचना दिया गया था जिसके बाद आज गुरुवार को तहसील मुख्यालय से गठित टीम लेखपाल रामनवल यादव कानूनगो उमाप्रसाद लेखपाल दीपक यादव सहित अन्य टीम के सदस्य बनकटा गांव पहुंचे । बनकटा गांव में अवैध कब्जाधारी दुर्गविजय यादव पुत्र पथरू यादव निवासी बनकटा जो घुर गड्ढा रकबा 47 गाटा संख्या 59 पर ईंट की दीवार जोड़कर कटरैन रखकर अवैध तरीके से कब्जा किया था । जिसको राजस्व विभाग की टीम ने हटवा दिया है वहीं अजय यादव पुत्र साहब यादव निवासी बनकटा बाजार गोसाईं द्वारा प्रार्थना पत्र सौंपा गया था ।


























































Leave a comment