Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नौ माह पूर्व युवती को अपहरण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ। जिले के निजामाबाद थाने की पुलिस ने करीब नौ माह पहले युवती का अपहरण करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने युवती का अपहरण करने के मामले में सनोज पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट थी और कई स्थानों पर पुलिस टीम छापेमारी भी की थी लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। ं उ0नि0 धनन्जय शुक्ला अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि युवती के अपहरण करने वाला आरोपी सनोज पाल अपने घर पर ही मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम उसके घर पहुंची और आरोपी को कारण बताकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सनोज पाल पुत्र भैतु पाल निवासी मिट्ठनपुरहादी अली थाना निजामाबाद का रहने वाला है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh