Latest News / ताज़ातरीन खबरें

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, मौके पर लगभग 01 क्विंटल लहन किया गया नष्ट : प्रतापगढ़


प्रतापगढ़: जनपद के थाना बाघराय पुलिस व आबकारी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के देवरपट्टी बिहार नहर पुलिया के पास स्थित मकान के पास से एक अभियुक्ता प्रमिला देवी पत्नी गजराज सरोज नि0 देवरपट्टी बिहार थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया एवं मौके पर शराब बनाने के उपकरण पतीला, पिपिया आदि बरामद किया गये तथा लगभग 01 क्विंटल लहन को नष्ट किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण -
प्रमिला देवी पत्नी गजराज सरोज नि0 देवरपट्टी बिहार थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ।

बरामदगी-

1. अवैध 10 लीटर कच्ची शराब।
2. शराब बनाने के उपरकण(पतीला, पिपिया, टीन, ढक्कन आदि)।
3. मौके पर लगभग 01 क्विंटल लहन को नष्ट किया गया।
पुलिस टीम- उ0नि0 जगदीश प्रसाद, उ0नि0 धनन्जय राय, आरक्षी राहुल कुमार यादव, आरक्षी आलोक रंजन, आरक्षी हेमन्त शर्मा, म0आरक्षी अंजली देवी व म0आरक्षी शोभा एवं मय आबकारी निरीक्षक पियूष विक्रम मय हमराह थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh