Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार की जानकारी प्रदान करें- श्रीमती संगीता तिवारी


●महिलाएं किसी भी प्रकार का अन्याय न सहें, अन्याय के विरूद्ध आवाज उठायें- मा0 सदस्य
●महिलाओं की शिकायतों का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें- श्रीमती संगीता तिवारी

आजमगढ़ :  राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि पोषण पंचायत में कुपोषित महिलाओं, बच्चों के लिए पुष्टाहार विभाग द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजना एवं पोषण अभियान के अन्तर्गत चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव, समाज एवं समुदाय को जागरूक करने के लिए पोषण पंचायत का आयोजन किया जाए। उन्होने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार की जानकारी दिया जाना सुनिश्चित करें।
श्रीमती संगीता तिवारी मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग ने राष्ट्रीय पोषण माह एवं मिशन शक्ति के अन्तर्गत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विकास खण्ड सभागार अतरौलिया में आयोजित पोषण पंचायत में उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें तथा समाज की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें। श्रीमती तिवारी ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा भी बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं, उसका भी लाभ उठाने के लिए जागरूक करें। उन्होने कहा कि गरीब बच्चियों को 75 हजार रू0 तक का अनुदान दिये जाने एवं स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल भी दिये जाने का प्रावधान है।
मा0 सदस्य ने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग किसी भी प्रकार अन्याय न सहें। उन्होने कहा कि अन्याय के विरूद्ध आवाज उठायें। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो हमें सीधे फोन नं0- 7839930410 पर भी सूचित कर सकते हैं। मा0 सदस्य ने सभी महिलाओं से कहा कि उक्त नम्बर पर सम्पर्क कर कोई भी समस्या/शिकायत कर सकती हैं।
इसी के साथ ही मा0 सदस्य ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गयी एवं साथ ही 06 माह पूर्ण कर चुके बच्चों को अन्न प्राशन कराया गया। मा0 सदस्य ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।
मा0 सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी ने इस अवसर पर महिलाओं की शिकायत भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान में लेकर निस्तारित करने के निर्देश दिये। मा0 सदस्य ने इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया तथा पोषण वाटिका, पौधारोपण एवं सुपोषण के लिए योग एवं आयुष के महत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh