Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ओम प्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कॉलेज मे आयोजित हुआ हिंदी दिवस समारोह : दीदारगंज


दीदारगंज-आजमगढ़ : मार्टीनगंज शिक्षा क्षेत्र के मोलनापुर अहमद बक्श फुलेश स्थित ओम प्रकाश मिश्र पीजी कॉलेज में 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप हिंदी विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उमादत्त मिश्र पूर्व प्रधानाचार्य श्री शंकर जी इंटर कॉलेज पुष्पनगर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केएन मिश्रा तथा संचालन उदिता यादव व सतीश कुमार त्रिपाठी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत बीए प्रथम प्रथम वर्ष की छात्रा तरू सिंह के द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया, तत्पश्चात स्वागत गीत, स्वागत नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति तथा हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा की महत्वता को कविता व भाषण के माध्यम से विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया । हिंदी दिवस समारोह के इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप ने कहा कि देशभर में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है यह दिन हिंदी भाषा की महत्वता और उसकी नितांत आवश्यकता को याद दिलाता है, सन 1949 में 14 सितंबर के दिन ही हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था, जिसके बाद से अब तक हर साल यह दिन "हिंदी दिवस" के तौर पर मनाया जाता है इस दिन के महत्व को याद करना इसलिए जरूरी है क्योंकि अंग्रेजों से आजाद होने के बाद यह देशवासियों की स्वाधीनता की एक निशानी है साल 1947 में जब भारत आजाद हुआ तो देश के सामने एक राजभाषा के चुनाव को लेकर सबसे बड़ा सवाल था भारत हमेशा से विविधताओं का देश रहा, यहां सैकड़ों भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं राष्ट्रभाषा के रूप में किस भाषा को चुना जाए यह बड़ा प्रश्न था काफी विचार के बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एकमत से निर्णय लिया गया कि हिंदी भाषा ही राजभाषा होगी । प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इस दिन के महत्व को देखते हुए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाए जाने का ऐलान किया। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था तब से आज तक 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। समारोह के समापन के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कांत मिश्रा व प्राचार्य आरएसएन त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh