Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चोरी की वरदात से सनसनी

आजमगढ़।   गंभीरपुर थाना क्षेत्र में इस समय चोरी की घटनाएं बढ़ गई है, गंभीरपुर थाने अंतर्गत चोरों के हौसले बुलंद है, थाना से ही चंद कदम की दूरी पर बिंद्रा बाजार मेन मार्केट में चोरों ने जमकर चोरी की, बता दें कि वेलकम टीवी सेंटर पर चोरों ने आज रात को धावा बोल दिया, रानीपुर रजमो ग्राम सभा के निवासी रविंद्र मिश्रा बाजार में टीवी सेंटर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखे हैं, दुकान पर रिपेयरिंग का भी काम होता है, दुकान के मालिक रविंद्र मिश्रा ने जब सुबह रोज की भांति आकर आज दुकान खोला तो आवाक रह गए, चोरी की सूचना तत्काल पुलिस को दिए, मौके पर पहुंची 112 डायल की पुलिस ने छानबीन कर थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र देने को कहा, खास बात यह है कि जिस गांव में थाना है उसी क्षेत्र में चोरियां लगातार हो रही हैं, सप्ताह भर पहले बाजार में ही पूर्वांचल मशीनरी पर चोरों ने चोरी की थी फिर भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई

दुकान के मालिक रविन्द्र मिश्र ने बताया कि चोरों ने लगभग लाखों का माल चुरा ले गए हैं, ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए आई सामान को भी चोर उठा ले गए हैं, जब मैं प्रार्थना पत्र देने थाने पहुंचा दो प्रभारी थाना अध्यक्ष महोदय ने एसआई से मिलने को कहा, सब इंस्पेक्टर जांच कराने की बात को कह कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली, पीड़ित का आरोप है कि अगर पुलिस सक्रिय रहती क्षेत्र में इतना चोरियां नहीं होती, आए दिन बिंद्रा बाजार में लगातार चोरी हो रही है , लेकिन पुलिस आज तक किसी चोरी का खुलासा नहीं कर पा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh