Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन : दीदारगंज


दीदारगंज-आजमगढ़ : विकास खंड फूलपुर क्षेत्र के पल्थी गांव के सोनकर बस्ती के तरफ जाने वाले मार्ग पर जल निकासी की समस्या के कारण बरसात व नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है जिसको लेकर सोनकर बस्ती व पल्थी बाजार के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों ग्रामीणों ने जल निकासी ना होने के कारण सोमवार को सड़क पर बह रहे पानी के पास विरोध प्रदर्शन किया।

शाहगंज- पल्थी मार्ग से पल्थी गांव के सोनकर बस्ती के तरफ जाने वाले मार्ग पर शंकर जी के मंदिर के पास पोखरी में जमा बरसात व नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है जिससे आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दुर्गंध से राहगीर व ग्रामीण परेशान हैं एवं जलजमाव से संक्रामक बिमारियों का खतरा बना रहता है, जिसे लेकर सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने शंकर जी के मंदिर के पास सड़क पर बह रहे पानी के पास विरोध प्रदर्शन कर अतिशीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस समस्या से जल्द से जल्द निजात नहीं मिला तो हम लोग धरना प्रदर्शन के बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अजय सोनकर, छेदी साहू, हरिश्चंद्र सोनकर, मनोज, दिनेश, वीरेन्द्र, राम अवतार, राकेश गुप्ता, सुजीत, आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh