Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सिकन्दरपुर गांव के पास बनें अंडर पास की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आज़मगढ़ -तहबरपुर : 13 सितंबर सिकन्दरपुर गांव के पास बनें अंडर पास की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तथा अपने मांगों के समर्थन में जोरदार नारे लगाए,इन दिनों पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है अधूरे कार्यों को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है ऐसे में सिकन्दरपुर गांव के पास बनें अंडर पास अधूरा पड़ा है अंडर पास के दोनों तरफ किसानों का खेत है खेत की जुताई बुवाई,खाद, पानी निराई गुड़ाई तथा देखा भाल के लिए बराबर आना जाना पड़ता है अंडर पास के अन्दर जहां बरसात का पानी जमा हो जाता है वहीं बाहर तितर-बितर मिट्टी के डूह जमा है जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अंडर पास बनाये जानें की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने सिकन्दरपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर प्रदर्शन किया पी एन सी के वाहनों को रोका तथा अपने मांगों के समर्थन में जोरदार नारे लगाए ग्रामीणों के दबाव के चलते अंडर पास के अन्दर सफाई भी शुरू कर दिया गया प्रदर्शन करने वालों में संतोष कुमार यादव,रणजीत यादव,नैनू, ग्राम प्रधान संजय यादव, केशव गौड़, अरविन्द, सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे ग्रामीणों ने सिक्स लेन के उत्तर तरफ अधूरे सर्विस रोड को भी बनाये जानें की मांग किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh