Latest News / ताज़ातरीन खबरें
अशरफपुर पुलिया के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से दरगाह में सनसनी
जलालपुर -अंबेडकर नगर : विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा पर जाने वाली मुख्य मार्ग अशरफपुर पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से दरगाह में सनसनी फैल गई पब्लिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आपको बता दें कि शव पूरी तरीके से सड़ चुका है! आपको बता दें कि किछौछा चौकी इंचार्ज अमरनाथ यादव ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी फिलहाल पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी मिल सकती है!आपको बता दें कि शव मिलने से किछौछा दरगाह में चर्चा का विषय बना हुआ है


























































Leave a comment