Latest News / ताज़ातरीन खबरें
पोखरे के बगल मिली पैत्तिस वर्षीय अज्ञात युवक का शव,क्षेत्र में रहा सनसनी
जलालपुर अंबेडकर नगर । जलालपुर थाना क्षेत्र के रानी पोखरा के बगल लगभग 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुनसान जगह पर लाश को देखकर बड़ागांव प्रधान
संजय को सूचना दिया । ग्राम प्रधान ने तत्काल पुलिस को सूचना किया । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेजा दिया पुलिस द्वारा अज्ञात युवक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से मृतक युवक के बारे में जानकारी ली जा रही है। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। बाकी मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस द्वारा प्रयास जारी है।


























































Leave a comment