Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जगमलपुर मोड़ से अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार : आजमगढ़


आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाने की पुलिस टीम ने मुखबिर की खास सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ जगमलपुर मोड़ से एक व्यक्ति हरीशचंद्र पुत्र घुरबीन राम गांव हारीपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ निवासी को प्लास्टिक की पिपियां में 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अभियुक्त पर पुलिस ने संबंधित कानूनी कारवाई कर चालान माननीय न्यायालय कर दिया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस थाना बिलरियागंज उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव , कांस्टेबल मंटू शाह, कांस्टेबल तेजबहादुर शामिल रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh