Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरहंगो द्वारा सार्वजनिक रास्ते को किया जा रहा अवरूद्ध : डेरवा प्रतापगढ


डेरवा प्रतापगढ-- जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा त्रिपाठी नगर के हरिजन बस्ती मे ग्रामप्रधान अफजल अंसारी द्वारा अपनी ग्रामसभा की जनता की परेशानियों को देखते हुए टूटे फूटे रास्ते की मरम्मत कर जनता की समस्या का निदान कराये जाने का कार्य चल ही रहा था कि कुछ सरहंग किस्म के लोगो द्वारा आकर जबरन बने रास्ते पर अपनी जमीन बता लडाई झगड़ा पर उतारू हो गये और काम बन्द करा दिया साथ ही ग्रामप्रधान व कुछ अन्य लोगो को देख लेने की धमकी दी रास्ते के मरम्मत कार्य के बन्द करा दिये जाने की जानकारी होने पर सैकड़ों ग्रामवासियो ने इकट्ठा होकर पंचायत भवन पर स्थित चौकी पर धरना प्रदर्शन किया और सैकड़ों की संख्या मे जेठवारा थाना पर आयोजित थाना दिवस पर मौजूद जिलाधिकारी प्रतापगढ व पुलिस अधीक्षक के समक्ष पुराने रास्ते के निर्माण कार्य के मरम्मत पर सरहंगो द्वारा रोक लगाये जाने की जानकारी दी जिलाधिकारी मे जनता की समस्याओं को तुरन्त संग्यान लेते हुए मौके पर मौजूद कानूनगो व हल्का लेखपाल से मौके पर जाकर रास्ते को सही कराये जाने को निर्देशित किया साथ ही पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग लेने को कहा ताकि किसी भी प्रकार की शान्ति भंग न हो बता दे कि यह डेरवा सबलगढ ग्रामसभा की जनता का बहुत पुराना रास्ता बना है जिस पर पूर्व मे खणन्जा बनवाया गया है गाववालो के आने जाने का यह ऐक मात्र महत्वपूर्ण रास्ता है जो ग्रामप्रधान द्वारा मरम्मत करा सही कराया जा रहा है


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh