Latest News / ताज़ातरीन खबरें

2022 के चुनाव को लेकर आजमगढ़ जिलाधिकारी ने लिया बैठक

आजमगढ़ जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन 2022 के संबंध में बैठक संपन्न हुईl
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थल का संभाजन हेतु कंट्रोल टेबल/ कोरिलेशन टेबल की ऑनलाइन फीडिंग कराएं, यदि कोई समस्या हो तो समर से 11:00 बजे वाली लिंक मे क्लियर करेंl इसी के साथ ही जनपद में बढे दोनों नगर पंचायतों को कंट्रोल टेबल में सम्मिलित करेंl उन्होंने कहा कि ERO/AERO/ ऑपरेटर का फिक्स्ड आईपी मांगा गया है इसकी सूचना आज ही भिजवा दें l उन्होंने कहा कि ERO/AERO/BLO/ सुपरवाइजर के मोबाइल पर गरुड़ ऐप डाउनलोड करा कर 14 सितंबर तक प्रमाण पत्र भेजेंl वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप i का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ERO/AERO/BLO/ सुपरवाइजर के मोबाइल पर डाउनलोड कराने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंl उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान बनाना सुनिश्चित करेंl
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के पूर्व बीएलओ के माध्यम से डोर टू डोर सर्वे कराएं, निर्वाचक नामावली में पंजीकृत होने से छूटे मतदाता का पंजीकरण कराएं, 1 जनवरी 2022 के आधार पर नए मतदाताओं का चिंहाकनकरेंl उन्होंने कहा कि युवा एवं महिला मतदाता बढ़ाए जाने पर जोर दिया जाए l दिव्यांग मतदाताओं का सत्यापन एवं टैगिंग करेंl दिव्यांग एवं 18 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं का सत्यापन करें एवं उनका मोबाइल नंबर एकत्रित करेंl इसी के साथ ही पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान हेतु टीमों का आकलन करें l जिलाधिकारी ने कहा कि कंप्यूटर संबंधित समस्त उपकरण की उपलब्धता का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंl
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेl


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh