Latest News / ताज़ातरीन खबरें

व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन,बिजली के जर्जर तारों से हो रही दुर्घटना,बदलने की मांग :अहरौला


अहरौला- आजमगढ़: - शनिवार को अहरौला बाजार मे व्यापारियों ने बिजली के जर्जर हुई तार आए दिन बाधित रहती है बिजली और कटकर तारों के गिरने से दुर्घटना भी होती है जिससे नाराज व्यापारियों ने अहरौला बाजार मे विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग से तार को बदलने की मांग की है यहाँ सब स्टेशन रेङहा से सप्लाई की जाती है फूलपुर पारेषण केंद्र से सप्लाई पावर हाउस को भेजी जाती है बाजार निवासी प्रेम सागर मोदनवाल के नेतृत्व में भारी संख्या में बाजार के व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जर्जर हुए तारों को बदलने की मांग उठाई प्रेम सागर मोदनवाल का कहना है कि 1 महीने पहले हमने जिलाधिकारी आजमगढ़ को पत्रक देकर समस्या के समाधान की मांग की थी जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन भी दिया गया था कि व्यापारियों की यह समस्या अविलंब दूर की जाएगी इसके पहले भी कई सालों से अहरौला में जर्जर तारों को बदलने की मांग की बाजार के लोगों द्वारा कई बार उठाई बाजार मे तारों के गरम होकर गिरने से बाजार में दुर्घटना भी घट चुकी है उस समय भी विजली विभाग को पत्र दिया गया था बिजली विभाग द्वारा समस्या के निवारण की मांग की गई थी लेकिन समस्या क समाधान नहीं हुआ शिकायत करने के बाद फोन पर समाधान कर दिया जाता है कि आपकी समस्या निवारण हो गया लेकिन जमीन पर कोई निवारण नहीं हुआ है व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जर्जर हुए बिजली के तारों को जल्द से जल्द बदला नहीं गया तो बाज़ार के व्यापारी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे और व्यापारियों को हर समय इस जर्जर तारों से खतरा है कभी बङे वाहन के आने पर तार टूट कर गिर जाते हैं आये दिन तारो से दुर्घटना का डर रहता है साथ में बिजली सप्लाई प्रभावित होती है तारों की मरम्मत कराने बिजली व्यवस्था बहाल कराने के लिए व्यापारियों को नाकों चने चबाने पड़ते है। इस मौके पर प्रेम सागर मोदनवाल, जयप्रकाश जयसवाल, बाबूराम गुप्ता, अभिषेक जयसवाल, अजय कुमार, अशोक कुमार, दयाशंकर गुप्ता, लक्ष्मी चौबे, राम उपग्रह गिरी, राजेश चौहान, रामसेवक चौहान, विजय मोदनवाल, दिनेश मद्धेशिया, मोनू मद्धेशिया, नूर मोहम्मद, आदि भारी संख्या व्यापारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh