क्षेत्राधिकारी ने सुनी फरियादियों की फरियाद
महराजगंज आजमगढ़ - सी ओ सगड़ी की उपस्थिति मे समाधान दिवस पर सुनी गयी फरियाद बतादेकि,फरियादिओं की समस्याओं के समाधान के लिए शासन के निर्देश के अनुपालन मे हर महीने स्थानीय थाने मे दूसरे और चौथे शनिवार को लगने वाले समाधान दिवस के पहले दिन परिक्षेत्र के सभी लेखपाल व कानूनगो समय से पहुंचे | सी ओ सगड़ी भी समाधान दिवस के दिन समय से उपस्थित होकर आम लोगों की समस्या सुनी और सम्बंधित लेखपाल व कानूनगो से जानकारी लेते हुए फरियादिओं की समस्याओं का समाधान कर संतुष्ट करते रहे | इस अवसर पर स्थानीय कोतवाली निरीक्षक और निरीक्षक क्राइम भी उपस्थित रहे |समाधान दिवस मे आज कुल पांच आवेदन दिया गया जिसपर सुनवाई करते हुए दो आवेदन का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया जबकि तीन आवेदन पर सुनवाई करते हुए निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गयी है |


























































Leave a comment