स्वास्थ्य शिविर लगाकर निःशुल्क दवाओं का वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
अम्बारी/पूनापारमऊ / आज़मगढ़ : अम्बारी क्षेत्र में सामाजिक तौर पर एक विशेष पहचान बनाने वाले उजाला होम्योपैथिक के संरक्षक डॉ अनिल यादव द्वारा क्षेत्र में सैकड़ों निःशुल्क शिविरों के माध्यम से क्षेत्र की जनता ने लाभ उठाया अब चिकित्साधिकारी डॉ अनिल यादव मुख्यतः सरकारी सेवा में अपनी इसी प्रतिभा के बतौर एक विशेष पहचान बनाने के साथ हर एक वर्ग को होम्योपैथिक की दवाओं के प्रति विश्वास बढ़ाने में लगे हुए हैं।बतादें कि,आज दिनांक 10 सितंबर 2021 को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पूनापार मऊ में डॉक्टर डॉ अनिल प्रसाद यादव प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के द्वारा संचारी रोग एवं पोषण माह के उपलक्ष में एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें परिवर्तित मौसम से बढ़ रहे अनेक प्रकार के संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम के बारे में बताया गया और इसी के साथ कोविड-19 से बचाव व किट का भी वितरण वितरण किया गया।

























































Leave a comment