बीस वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, रात में भोजन करते किसी ने फोन कर बुलाया था युवक को :आजमगढ़
आज़मगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र शुक्रवार को युवक का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई,युवक मुंबई से घर आया था और दो दिन बाद हैदराबाद रोजी-रोटी के तलीश में जाने वाला था परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है वहीं पुलिस शव को लेकर उलझी हुई है।मृत युवक मोहम्मद आजम निजामाबाद थाने के मिर्चा गांव का निवासी है अनवर का पुत्र था पिता अनवर गुजरात में रोजी-रोटी के लिए रहते हैं घर पर उनकी मां,पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं इकलाैता पुत्र आजम मुंबई में किसी कंपनी में काम करता था इस समय वह घर पर आया हुआ था और शीघ्र ही काम की तलाश के हैदराबाद के लिए निकलने वाला था गुरूवार की देर रात में उसकी मोबाइल पर किसी ने फोन किया और भोजन छोड़ कर घर से बाहर निकल गया अपनी मां से कहते गया कि अभी आ रहा हूं देर रात तक परिवार वाले उसे लौटने की राह देखते रहे शुक्रवार की सुबह गांव के सीवान में उसका शव पाए जाने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई परिवार वाले बेटे का शव देखने के बाद से ही हत्या की आशंका जताते रहे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक के साथ ही डाग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई पुलिस हत्या या कोई और कारण है इसको लेकर उलझी रही।


























































Leave a comment