मंदिर की जमीन पर कब्ज़ा कर रहे लोगो को लगी कानूनी फटकार
वलीदपुर -मऊ : तहसील मोहम्मदाबाद गोहाना क्षेत्र के ग्राम भातकोल चटिया में 1995 में शिव पार्वती मंदिर की स्थापना की गई थी उक्त मंदिर स्थापना स्वर्गीय भजमन प्रसाद चौधरी ने अपनी जमीन में किया था चकबंदी प्रक्रिया के दौरान विभागीय लापरवाही तथा गलती से उक्त भूमि गांव के आबादी खाते में दर्ज हो गई जिस पर गांव के कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास करने लगे जिसमें गांव के एक व्यक्ति द्वारा राजस्व विभाग में शिकायत दर्ज कराई जिसके क्रम में बुधवार को राजस्व अधिकारी सौरभ राय व आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा पुलिस बल के साथ मौके की पैमाइश की गई जिसमें पाया गया कि उक्त भूमि आबादी खाते की भूमि है जिसपर वर्तमान समय में शिव पार्वती मंदिर व धर्मशाला निर्मित है शेष जमीन पर श्रद्धालुओं व ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य बना हुआ है इस अवसर पर ग्राम प्रधान अबरार अहमद क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वागत चौहान लल्लन प्रसाद श्यामानंद निषाद सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे |





















































Leave a comment