Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सर्प के काटने से महिला की मौत : बरदह

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सहनूडीह गांव में विषधारी सांप ने महिला को सोते समय दो बार डंस लिया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, बरहद थाना के सहनूडी गांव निवासी ऊषा पत्नी मेवालाल ने हर दिन की तरह मंगलवार की रात भोजन बनाकर परिवार के लोगों को दिया और स्वयं भी भोजन कर सोने चली गई। सुबह में लगभग चार बजे उसे सांप ने काट लिया। महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। महिला ने परिवार के लोगों को बताया कि उसे सांप ने काटा है। तो परिवार के लोग उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग महिला को लेकर जौनपुर ले गए और वहां एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की भोर में महिला की मौत हो गई। परिवार के लोग महिला का शव लेकर घर चले आए। शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतका के तीन पुत्र हैं। उधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh