Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फसल अवशेष प्रबंध पर गोष्ठी का आयोजन

मार्टीनगंज आजमगढ़: प्रमोशन आफएग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेजिडयू योजना अंतर्गत विकास विकासखंड- मुहम्मदपुर के ग्राम आवक में ग्राम प्रधान जाहिद खान की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया
गोष्ठी में ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर धीरेन्द्र सिंह द्वारा फसलों के अवशेषो को न जलाने की अपील की गई, साथ ही फसल अवशेष को सड़ा कर कार्बनिक खाद बनाते हुए भूमि मे जीवांश कार्बन को बढ़ाए जाने के तरीकों को बताया गया |
वेस्ट डी कंपोजर के ठीक प्रकार से उपयोग की विधियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्रों के उपयोग एवं यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया इस कार्यक्रम में विकासखंड के संबंधित सहायक तकनीकी प्रबन्धक इंद्रकांत शुक्ला ने जैविक खेती को बढ़ावा देने, माइक्रो न्यूट्रियंट का फसलों पर प्रयोग करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. कुलदीप यादव एटीएम ने आत्मा योजनान्तर्गत लाइन शोइंग, मूल्य संवर्धन ,कृषि बिबिधिकरण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी..
सहायक विकास अधिकारी कृषि श्री अशोक कुमार जी ने किसानों को एफपीओ के बारे में बताया..
गोष्ठी में प्राविधिक सहायक राजीव प्रसाद सहयोगी कृषक व किसान बंधु उपस्थित रहे..


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh