Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीएम सुहास एल0वाई0 ने जनपद वासियों को दिया धन्यवाद


आजमगढ़ जनपद आजमगढ़ में पूर्व में जिलाधिकारी रहे (वर्तमान मे जिलाधिकारी गौतम बुध नगर) श्री सुहास एल0वाई0 ने टोक्यो में आयोजित पैरा ओलंपिक मे बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर समस्त जनपद वासियों को धन्यवाद दिया है l श्री सुहास एल0वाई0 ने कहा कि मेरा बैडमिंटन में रजत पदक जीतना जनपद वासियों की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से ही संभव हुआ हैl उन्होंने कहा कि जनपद आजमगढ़ में तैनाती के दौरान मुझे बैडमिंटन खेलने की प्रेरणा मिली थीl
उन्होंने कहा कि तत्कालीन खेल अधिकारी श्री चंद्रमौली पांडेय, अजेंद्र राय, सत्येंद्र उपाध्याय, डॉ0 पियूष यादव, प्रवीण सिंह एवं एनपी सिंह की प्रेरणा एवं सहयोग से ही मुझे बैडमिंटन में यह मुकाम हासिल हुआ है l श्री सुहास एल0वाई0 ने कहा कि इस अवसर पर जनपद वासियों के साथ ही इन्हें विशेष धन्यवाद ज्ञापित करता हूं l


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh