Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी ने किया पोषण माह का शुभारम्भ : आजमगढ़


आजमगढ़ जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर से राष्ट्रीय पोषण दिवस के अवसर पर हरी झंडी दिखाकर पोषण माह की शुरुआत की गयी। इस दौरान पोषण की महत्ता को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरफ से कलेक्ट्रेट के सामने कई रंगोलियां भी सजाई गयी।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में पोषण माह की शुरुआत हो रही है। इसी क्रम में आज जनपद आजमगढ़ में भी इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी। नौनिहालों के लिए पोषण कितना जरूरी है, इसके सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के वजन नापे जाएंगे और उनके खान-पान, न्यूट्रीशन तथा स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है और इसमें खाने की वैरायटी भी होनी चाहिए। इसी के साथ ही हरी सब्जी भी खाने चाहिए, फल भी खाने चाहिए और स्थानीय स्तर पर भी जो परंपरागत खाद्य पदार्थ हैं, उनका भी सेवन करना चाहिए, इससे शरीर का विकास होता है। उन्होने कहा कि बच्चों में भेदभाव न करें, लड़के-लड़की दोनों को समान रूप से पोषण की आवश्यकता है, बचपन में अच्छे पोषण से ग्रोथ अच्छी होती है और मेंटली और फिजिकली मजबूत होते हैं।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, संबंधित अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य मौजूद रहीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh