Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ससुराल से लौटे युवक ने लगाई फांसी ,आत्महत्या

आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के पंदहा गांव में ससुराल से घर लौटे एक युवक ने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
पंदहा गांव निवासी संजय यादव (30) पुत्र स्व. रामसमुझ यादव की ससुराल देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर लालगंज में स्थित है । उसकी पत्नी बबिता कुछ माह से अपने मायके में ही रह रही थी। संजय यादव अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल गया हुआ था। ससुराल से वह सोमवार की रात लगभग 8 बजे घर वापस लौट कर आया। और
रात को परिवार के लोग सो गए। परिजनों के सोने के बाद संजय ने घर के बगल में रखे सीमेंट शीट रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कहा कि संजय की इधर दो तीन महीने से दिमागी सन्तुलन ठीक न होने की दशा में परेशान था। वह तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। मेंहनगर थाना के उपनिरीक्षक आसिफ खां मौके पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया वहीं पति के आत्महत्या की सूचना पाकर पत्नी मायके से रोते बिलखते ससुराल पहुंच गयी


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh