Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मायकेनाइजेशन फॉर इन सी टू मैंनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिडियुस कार्यक्रम के अन्तर्गत,  फसल अवशेष प्रबंधन पर विचार  गोष्ठी का आयोजन

 आज़मगढ़ तहबरपुर 7 सितमबर प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मायकेनाइजेशन फॉर इन सी टू मैंनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिडियुस कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड -तहबरपुर के न्यायपंचायत टीकापुर के हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल के फसल अवशेष प्रबंधन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया विचार गोष्ठी में फसल अवशेष प्रबंधन के सम्बन्ध मे विस्तार से चर्चा की गयी सहायक विकास अधिकारी कृषि माता प्रसाद सिंह ने कहा कि फसल अवशेष को न जलाये खेत मे फसल अवशेष जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति धीरे धीरे कम हो जायेगी इस अवसर पर बी. टी. एम. करन सिंह, प्रभात कुमार राय, योगेंद्र राय, लालसा यादव, अशोक कुमार राय, अजय कुमार राय, तेज प्रताप राय सहित दर्जनो किसान मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh