शमा वसीम ने देवारा क्षेत्र में किय जनसंपर्क, चिकनहवा में किया ग्रामीणों को संबोधित : आजमगढ़
महराजगंज आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व मंत्री रहे स्वर्गीय वसीम अहमद की पत्नी शमा वसीम ने देवारा क्षेत्र में जनसंपर्क किया और ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं के निराकरण हेतु यथासंभव प्रयास का आश्वासन भी दिया । जनसंपर्क के दौरान शमा वसीम ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज विकासखंड अंतर्गत चिकनाहवा में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित भी किया । उन्होंने ग्रामीणों को सपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की उपलब्धियों को गिनाया शमा वसीम ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर रही हूं और आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बननी तय है । अगर हमें समाज सेवा का अवसर मिला तो मैं उसके लिए तैयार हूं और निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करूंगी इस अवसर पर गणेश निषाद ,प्रेम निषाद, परशुराम, अरविंद, लालबहादुर ,धर्मेंद्र ,शंभू, सोनू, पवन , प्रमोद, सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।





















































Leave a comment